
लॉकडाउन का असर-भारत में जो लॉकडाउन चल रहा है इससे भारत पर बहुत असर पडा है,भारत में इकोनॉमी को करीब १५० अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है |और इसकी वजह दुनिया के करीब एक -तिहाई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है, इससे दुनियाभर की इकोनॉमी को काफी नुकसान हो रहा है | माना जा रहा है कि इसका सबसे बुरा असर भारत के मज़दूर वर्ग और असंगठित क्षेत्र पर बहुत बुरा असर पड़ सकता हैं | जिनके लिए रोजाना काम करना बेहद जरुरी होता है | भारत में रोज काम करने वाले में से करीब ८० फीसदी असंगठित क्षेत्र में लगे है | भारत में जो लोकडाउन किया है वह एक सराहनीय कदम है सिर्फ लोकडाउन से इसका खतरा नहीं हटेगा | पर लोकडाउन का असर पुरे देश भर में पड़ेगा हरेक राज्य में इसका असर पड़ेगा,
लेकिन यह मुश्किल का समय में राज्य सरकार को गरीबों तथा किसानों पर ध्यान देना चाहिए |
लोकडाउन से नुकसान- बड़े -बड़े उद्योग धंधे , टूर एंड ट्रेवल्स और गर्मी के समय में घरेलु सामान ,पंखा ,टेलीविज़न कूलर,रेफ्रिजेटर,और भी बहुत इलेक्ट्रॉनिक्स की सामाने का भी नुकसान बनाने वालो कंपनियों को होगा | देश के ४२९ जिलों में कोविड -१९ के संक्रमित हो चुके है | और इसकी रफ़्तार काफी तेजी से आगे बढ़ रही है | इसलिए सरकार ने कोविड -१९ से लड़ने तथा इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का भारत के नागरिको से सही तरीके से पालन करने की एक मात्र एक दवा है |
भारत -देश में कोरोना वायरस के मामलों बहुत जोरो से पकड़ ली है , बहुत चिंता का विषय बना हुआ है | जिससे कई गरीब परिवार को अपना जीवन यापन करने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है |
पुरे देश भर में लोकडाउन लगा दिया गया है उन्हें सिर्फ जरुरी के वस्तुए और दवा वगैरह उपलब्ध है | बहुत से राज्य के गरीब मजदूरी तथा परिवार इस लोकडाउन में बहुत मुश्किल में फसे हुए है जिनका रोज काम कर के घर परिवार भी चलाना बहुत कठिन समयों से गुजरना पड रहा है | दूसरे राज्यों से पढ़ने लिखने वाले बच्चे तथा मजदूरों इस लोकडाउन में फंस गए है |
पर्यावरण पर असर - कोरोना वाइरस की वजह से भले ही पूरी दुनिया भर के देशों में लोकडाउन का असर है परन्तु सड़को पर गाड़िया नहीं चल रही है | बड़े-बड़े फैक्ट्रियां बंद है ,लोकडाउन की वजह से भले ही आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है लेकिन लोकडाउन का सकारात्मक असर पर्यावरण पर दिखाई दे रहा है | ऐसा पहली बार हुआ है भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तमाम शहरो की हवा बेहद साफ हुई है | पिछले कुछ दिनों में भारत देशऔर अन्य देशों में वायु की गुणवत्ता में काफी सुधर मिली है | अभी तो दूर -दूर तक साफ दिखाई देता है आसमान नीला और साफ दिखाई देता है |
कोरोना वारयस से भले ही पशु पंछियो की मानव नहीं मर रहे हो परन्तु बहुत जगह तो रोड पे रहने वाले पशुओं को भी इस लोकडाउन से बहुत गहरा असर पड़ा है |